अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी के तहत अपराधों की कार्रवाई की समीक्षा की। एसएसपी ने गैगस्टरों और नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए संपत्तियों का ब्यौरा खंगालने के निर्देश दिए।एसएसपी ने बीते माह के अपराधों की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं, मुकदमों,शिकायतों,वारंट,नोटिस आदि का समय पर निस्तारण करने और वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।वहीं उन्होंने बताया कि गैंगस्टरों,नशा तस्करों और आदतन अपराधियों की संपत्तियों का ब्यौरा खगाला जा रहा है।जिससे जब्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जा सके।साथ ही जनपद में संदिग्धों की तलाश करने के लिए सघन चेकिंग व वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने व आपराधिक तथा संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर संवेदनशील होकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।इसके अलावा उन्होंने नशे के विरुद्ध जीरो टालरेन्स नीति अपनाते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए।साथ ही एसएसपी ने जनपद के कोतवाल,थानेदारों को रात्रि गश्त करने वाले पुलिस,पीएसी, होमगार्ड जवानों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिये चाय और अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।अपराध गोष्ठी के दौरान एसएसपी देवेंद्र पींचा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कार्मिकों को सम्मानित किया। देघाट क्षेत्रान्तर्गत एक कार से 25.300 किलो गांजा बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने,वहीं सल्ट क्षेत्र में संदिग्ध जैलेटिन रॉड मिलने के मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद और देघाट क्षेत्र से 86.032 किलो गांजा बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान देने वाले कांस्टेबल नीरज बिष्ट को संयुक्त रुप से पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ चुना गया।साथ ही पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।इसके अलावा 25 अधिकारी,कर्मचारी गणों की कार्यों की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।क्राइम मीटिंग में एएसपी हरबन्स सिंह,सीओ रानीखेत विमल प्रसाद,सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुंवर,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चन्द्र,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक धनकड़,निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, निरीक्षक दरबान सिंह मेहता, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पांडे,प्रभारी निरीक्षक जानकी भण्डारी,मदन मोहन जोशी, अशोक कुमार,विनोद जोशी, भुवन जोशी,सुनील सिंह बिष्ट, कश्मीर सिंह,अजेन्द्र प्रसाद, अवनीश कुमार,सतीश चन्द्र कापड़ी,प्रमोद पाठक,दिनेश नाथ महन्त,राहुल राठी,मोहित कुमार, महेश कश्यप,हीरा सिंह,दान सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *