अल्मोड़ा-जितेन्द्र पाठक प्रतिसार निरीक्षक अल्मोडा द्वारा आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मचारी को भावभीनि विदाई दी गयी।अनुचर विशन राम कहार द्वारा 38 वर्ष 11 माह की सेवा पुलिस विभाग में देने के उपरान्त आज सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस विभाग में उनके द्वारा कर्तव्य निष्ठता,मेहनत व लगन से दी गयी सेवाओं एवं ड्यूटी के दौरान किए गये कार्यो की सराहना करते हुए, पुलिस स्मृति चिह्न एवं प्रशस्त्रि पत्र से सम्मानित किया गया।साथ ही उनके सपरिवार स्वस्थ्य रहने एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई समारोह के अवसर पर उ०नि० दामोदर कापड़ी,आरक्षी विनोद कुमार, पवन कुमार,विरेन्द्र सिंह,नारायण सिंह सहित अन्य पुलिस अधि०/कर्मगण उपस्थित रहे।
