अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा कोरोना संक्रमण दूसरी लहर से बचने के लिए डी०जी०पी० उत्तराखण्ड महोदय द्वारा चलाई गयी पहल मिशन हौसला के अन्तर्गत जहाॅ पुलिस एक काॅल या मैसेज पर हर जरूरतमन्दों तक मदद के लिए निःस्वार्थ भाव से पहॅुच रही है, तो कहीं कोविड कर्फ्यू के नियमों का पालन कराने में जगह-जगह पुलिस अधि०/कर्म० कर्मियों की तैनाती की गयी है।मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रहे पुलिस कर्मियों की सुरक्षा हेतु SG हेल्थ कम्पनी के सी०ई०ओ० सत्येन्द्र सिंह ने पूर्व जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल हरेन्द्र वर्मा से वार्ता के बाद आज 5000 मास्क एन95 श्री वर्मा द्वारा एस०एस०पी० अल्मोड़ा को प्रदान करते हुए कहा कि इस आपदा और संकट की घड़ी में पुलिस कर्मी हर नागरिक की हिफाजत के लिए दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं।ऐसे में उनकी हिफाजत करना भी हमारा कर्तव्य है। इस दौरान विनीत बिष्ट भी मौजूद रहे। एसएसपी अल्मोड़ा ने SG हेल्थ कम्पनी के सी०ई०ओ० सत्येन्द्र द्वारा हौसला बढ़ाये जाने पर अल्मोड़ा पुलिस परिवार की ओर से धन्यवाद किया गया।