अल्मोड़ा-नगर अल्मोड़ा में सरकार की आली में निवासरत एक व्यक्ति द्वारा मिशन हौसला में मीडिया सैल को काॅल कर बताया कि उनके पिता जो कि काफी बुजुर्ग हैं एवं होम आईसोलेशन में रह रहे हैं।परन्तु उनका ऑक्सीजन फ्लो मीटर के खराब हो जाने के कारण मिशन हौसला को हल्द्वानी से फ्लो मीटर शीघ्र मॅगवाये जाने की फरियाद की गयी।दूसरी काॅल में भी फरियाद आई एक बुजुर्ग जिन्हे भी ऑक्सीजन फ्लो मीटर की आवश्यकता है,स्थानीय बाजार में उपलब्ध न होने के कारण वे परेशान हैं।मीडिया सैल द्वारा दोनों काॅल पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए हल्द्वानी से ऑक्सीफ्लो मीटर व आवश्यक दवा मॅगवाया गया।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अरूण कुमार द्वारा अपनी टीम के साथ रात्रि में उनके घर तक पहुॅचाया गया,दूसरे फरियादी को उ०नि०अमरपाल द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा से ऑक्सीफ्लो मीटर उपलब्ध कराये जाने पर अल्मोड़ा पुलिस मिशन हौसला पहल की एक काॅल पर हुई शीघ्र सहायता से प्रसन्न होकर उत्तराखण्ड पुलिस की सराहना की गयी।