अल्मोड़ा-पुलिस कर्मियों में बढ़ते मानसिक तनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस उप महा निरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा तनाव को कम करने के उद्देश्य से पुलिस कर्मियों हेतु मेंटल हेल्थ एवं वेलनेस सेमिनार का आयोजन करने के निर्देश के क्रम में आज दि० 30.10.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट के पर्यवेक्षण में पुलिस लाईन अल्मोड़ा में पुलिस कर्मियों हेतु मेंटल हेल्थ एवं वेलनेस सेमिनार का आयोजन किया गया।उक्त सेमिनार में सीनियर डा० ऋतिका सिंह मनोचिकित्सक जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा,डा० प्रियांशु डेनियल मनोचिकित्सक बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा द्वारा सेमिनार में मौजूद पुलिस कर्मियो को अपने अनुभवों को साझा करते हुए मानसिक तनाव को दूर करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी,ताकि पुलिस कर्मी अपने कर्तव्य का पालन बिना किसी मानसिक तनाव के कर सकें।
इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा राजन सिंह रौतेला द्वारा भी पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से व्यायाम करने खान पान में ध्यान देने नशे से दूर रहने तथा तनावमुक्त रहने हेतु निर्देशित किया गया।सेमिनार में उ०नि० अयूब अली प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक अल्मोड़ा,उ०नि० दामोदर कापड़ी सहित 60 पुलिस कर्मी तथा काउंसलर भावना जोशी,हरेन्द्र भोज, सौरभ जोशी,यामिनी नेगी तथा दीपक गुणवन्त मौजूद रहे।
