पिथौरागढ़-दिनाँक 22.04.2022 को पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों/ पुलिस लाईन/शाखा प्रभारियों की पुलिस लाईन में अपराध गोष्ठी / मासिक सम्मेलन किया गया।सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त पुलिस बल को विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इसी क्रम में आरक्षी अशोक बुधियाल एसओजी व आरक्षी मनोज कुमार साईबर सैल द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर उक्त दोनों आरक्षियों को बेस्ट इम्पलाय आफ द मन्थ चुनकर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/ कर्मचारीगणों को सम्मानित किया जायेगा।इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थानाध्यक्षों/ प्रभारियों को दिशा निर्देश दिये गये।सर्वप्रथम समस्त प्रभारियों से उनके अधीन नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा उनका समाधान करने हेतु आश्वासन दिया गया।समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थानों में नियुक्त अधीनस्थ कर्मचारियों की प्रत्येक माह मीटिंग लेकर उनके कार्यों की समीक्षा करने तथा उनकी व्यक्तिगत,पारिवारिक समस्याओं को सुनते हुए उनका त्वरित समाधान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।धार्मिक/ पर्यटन स्थलों पर किसी भी हुड़दंग, अमर्यादित आचरण,नशा अथवा गंदगी करने वालों के विरूद्ध समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मिशन मर्यादा के तहत चालान की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।मजदूरों/बाहरी व्यक्तियों/फड़-फेरी, रेडी/ठेले लगाने वाले व्यक्तियों/किरायेदारों के शत प्रतिशत सत्यापन करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारण्टों की समय से तामील कर अधिक से अधिक वारण्टियों की गिरफ्तारी करने, विवेचनाधीन/पार्ट पेण्डिंग अभियोगों का अतिशीघ्र निस्तारण करने/थाने में जमा माल मुकदमातियों का जल्द से जल्द निस्तारण किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।निर्धारित समय के बाद डीजे/लाउडस्पीकर बजाने वालों के विरूद्ध शख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।इसके अतिरिक्त उपरोक्त गेाष्ठी/सम्मेलन में अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार बी०बी० तिवारी, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी,क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा,क्षेत्राधिकारी ऑप्स सुमित पाण्डे,निरीक्षक एल०आई०यू० रोहित जोशी,प्रतिसार निरीक्षक नरेन्द्र कुमार आर्या,निरीक्षक यातायात प्रताप सिंह नेगी सहित समस्त थाना/शाखा प्रभारी सम्मिलित हुए।