बागेश्वर-आज दिनांक 5.03.2022 को पुलिस अधीक्षक बागेश्वर अमित श्रीवस्तव द्वारा पुलिस कार्यालय बागेश्वर की डी०सी०आर०बी० शाखा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस डी०सी०आर०बी० शाखा के प्रभारी नि० टी०आर० बगरेठा व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा डी०सी०आर०बी० शाखा/महिला प्रकोष्ठ /विशेष जांच प्रकोष्ठ / सीसीटीएनएस के समस्त रजिस्टरों को चैक किया गया सभी रजिस्टरों का रखरखाव सही पाया गया।साथ ही गुमशुदगी,अज्ञात शव,सम्मन के तामील करने के विषय में भी जानकारी ली।महोदय द्वारा डी०सी०आर०बी० शाखा में नियुक्त अधिकारी/कर्म०गणों को अपने कार्यालय की साफ सफाई नियमित रुप से किये जाने व अभिलेखों को अध्यावधिक किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।शाखा में नियुक्त समस्त अधि०/ कर्म०गणों को मादक पदार्थ का सेवन न करने,साफ-सुथरी वर्दी पहनने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।जिससे कार्यो को और बेहतर किया जा सके।
