अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देकर सभी को स्वस्थ रहने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय एवम आस-पास सफाई अभियान चलाने के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा विमल प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस अधि०/कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यालय व आस-पास साफ सफाई अभियान चलाया।कार्यालय एवम कार्यालय परिसर में उगी घास को कटवाया गया। पुलिस कार्यालय,सीओ कार्यालय, एलआईयू कार्यालय सहित सभी शाखा व थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने मिलकर पूरे मन से विशेष सफाई अभियान चलाया।स्वच्छता अभियान में सभी शाखाओं के प्रभारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।
