अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा में दिनांक 24.02.2025 से शुरू होने वाली उत्तराखंड पुलिस आरक्षी(पुरुष) की भर्ती प्रक्रिया में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों को भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैं।पुलिस लाईन अल्मोड़ा मैदान का भ्रमण कर शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया गया। प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा को भर्ती प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिये शारीरिक मानक/दक्षता परीक्षा की सभी स्पर्धाओं की वीडियोग्राफी की जायेगी।इस दौरान सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, विजय विक्रम,प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन अल्मोड़ा,दरबान सिंह मेहता,निरीक्षक यातायात,मोहित कुमार सूबेदार पुलिस लाईन अल्मोड़ा, श्रीमती पुष्पा भट्ट आंकिक,हीरा सिंह, प्रधानलिपिक सहित भर्ती प्रक्रिया में लगे अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *