अल्मोड़ा-पितृ बिसर्जनी अमावस्या के अवसर पर गौ सदन ज्योली मे आज पितृ विसर्जन पर वैदिक धर्म की परम्पराओ को बनाये रखने के संकल्प के साथ गौ ग्रास का विशेष आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम सम्पन्न कराते हुवे गौ सेवा न्यास के सचिव दयाकृष्ण काण्डपाल ने कहा कि पूर्वजो की लोक कल्याणकारी परम्पराओ के प्रति सम्मान व्यक्त करना उन्हे बनाये रखने का संकल्प ब्यक्त करना श्राद्ध है।गौ,ब्राह्मणो व पूर्वजो को तृप्त करना तर्पण कहलाता है।उन्होंने गौशाला में आज गौ ग्रास खिलाने वाले उन सभी लोगों के प्रति सदभावना व्यक्त की जो कार्यक्रम मे शामिल हुवे।उनके प्रति भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने गौ ग्रास हेतु अपना अंशदान दिया है।कार्यक्रम ट्रष्ट के अध्यक्ष पूर्व उप शिक्षा निदेशक विपिन चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में संम्पन्न हुवा।गौ ग्रास चन्द्रमणि भट्ट की देखरेख में तैयार किया गया।पूरन चन्द्र तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान कटारमल बलवन्त सिह बिष्ट,पी० एस० बोरा,एम०सी०काण्डपाल, चन्द्रमणि भट्ट,सतीश चन्द्र,महेन्द्र सिह,यसवन्त परिहार,मनोज लोहनी, भुवन आर्य,डा० जे०सी० दुर्गापाल सहित बडी संख्या मे लोग उपस्थित थे।