पिथौरागढ़-आज दिनांक 11 अक्टूबर को यूथ कांग्रेस द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर मौन व्रत रख धरना दिया।यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में मौन व्रत पर बैठे कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी भाजपा के केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे की गिरफ्तारी और मंत्री के ईस्तीफे की मांग की।उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में हुए किसानों के नर संहार के खिलाफ बताया कि जिस देश में अन्न दाता पर ऐसे हमला किया जा रहा है उस देश में आगे क्या क्या होगा यह समझ से बाहर है।मंत्री का बेटा ऐसे किसानों पर वाहन चला देता है जैसे वह भारत के नागरिक ही नही है,इस तरह का कार्य करके भाजपा की सरकार ने अपना किसान विरोधी चेहरा दिखाया है,यूथ कांग्रेस इसको कतई भी बर्दाश्त नहीं करेगी।युवाओं ने मांग की है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ने तुरंत नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री करन सिंह,विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट,प्रवक्ता दीपक तिवारी,नगर अध्यक्ष शिवम पंत,आनंद धामी,नवीन ऐरी,त्रिभुवन चुफल,रवि कन्याल,मुकेश कुमार,विवेक पंत,अज्जू कुरेशी,कार्तिक खर्कवाल,जयेश कुंवर, जितेंद्र भंडारी,देवेंद्र लोहिया सहित अन्य उपस्थित थे।