पिथौरागढ़-आज यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमे शिवम पंत को नगर अध्यक्ष,लोकेश पांडे एवं पंकज बिष्ट को नगर उपाध्यक्ष,सागर कुमार,भूपेंद्र मेर व सूरज कुमार को नगर महासचिव,राजेश प्रभाकर,मुकेश कुमार को नगर सचिव एवं घनश्याम लाल को सोशल मीडिया नगर संयोजक बनाया गया।इस अवसर पर विधानसभा में प्रेम सिंह व जितेंद्र शाह को सचिव बनाया गया।पूर्व विधायक मयूख महर द्वारा माल्यार्पण कर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और कहा गया कि आज के दौर में यूथ की अहम भूमिका है और डबल इंजन की सरकार ने युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने का कार्य किया है।दो करोड़ नौकरियां देने का वादा करके करोड़ो युवाओं से रोजगार छीनने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है जिसका जवाब जनता इनको जरूर देगी।उन्होंने कहा कि अगर देश के युवाओं को उनके अधिकारों से दूर कर दिया जायेगा तो इसका खामियाजा मोदी सरकार को उठाना पड़ेगा।इस दौर में सबसे ज्यादा प्रताड़ित अगर कोई है तो वो युवा है।नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा भरोसा दिलाया कि वे कांग्रेस की विचार धारा और झंडे को घर घर और गांव गांव तक पहुंचाएंगे और 2022 के चुनाव में अहम भूमिका निभाकर जीत दिलाएंगे।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,भुवन पांडे,प्रदीप पाल, तिलक जोशी,शुभम बिष्ट,नवीन ऐरी,कविराज महर,काजोल बसेड़ा,हेमा चंद,रेखा बिष्ट,दीपक जोशी,करन सिंह,मदन भट,राहुल भट,हिमांशु कुंवर,चंचल बोरा,हेम पांडे,दीपक तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।