पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी,पुलिस उपाधीक्षक धारचूला विनोद कुमार थापा एवं पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल ऑपरेशन सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत चरस,स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्रवाई किये जाने के क्रम में दिनांक 30.04.2022 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अस्कोट प्रभात कुमार के नेतृत्व में कोतवाली अस्कोट पुलिस एवं एस०ओ०जी० टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए अस्कोट धारचूला रोड पर वन विभाग ऊँचाकोट बैरियर से आगे चैकिंग के दौरान धारचूला से अस्कोट की तरफ आ रहे वाहन बोलेरो संख्या- UK05TA-3424 को रोककर चैक किया गया जिसमें वाहन चालक के अलावा दो अन्य व्यक्ति सवार थे। वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह वाहन में बैठे दोनों व्यक्तियों को धारचूला से अस्कोट हेतु बुकिंग में लाया है। पूछताछ के दौरान आगे बैठा हुआ व्यक्ति वाहन से उतरकर खाई की तरफ कूदकर भाग गया तथा दूसरे व्यक्ति को पकड़कर उससे पूछताछ की गई तो उसका अपना नाम हरीश सिंह पुत्र चन्द्र सिंह निवासी- ग्राम हिमखोला, पो० छरमा छिलासू थाना पांगला जिला पिथौरागढ़ उम्र 28 वर्ष बताया तथा बताया कि मेरे पास मौजूद बैग में चरस है जिसे मैं बेचने के लिए ले जा रहा हूँ तथा जो व्यक्ति भागा है उसका नाम उमेश सिंह कोरंगा पुत्र बच्ची सिंह,निवासी- ग्राम हिमखोला पो० छरमा छिलासू थाना पांगला जिला पिथौरागढ़ है।हम दोनों चरस इकठ्ठा कर उसे बेचने ले जा रहे थे।पुलिस टीम द्वारा प्रभारी तहसीलदार डीडीहाट देवेन्द्र कुमार लोहनी को मौके पर बुलाकर हरीश सिंह उपरोक्त की तलाश ली गई तो उसके पास मौजूद बैग में से दो अलग-अलग पन्नियों में कुल 2.078 किलोग्राम चरस बरामद हुई।अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कोतवाली अस्कोट में धारा- 8/20 एन डी पी एस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।फरार अभियुक्त, उमेश सिंह कोरंगा पुत्र बच्ची सिंह, निवासी- ग्राम हिमखोला पो० छरमा छिलासू थाना पांगला जिला पिथौरागढ़ की तलाश जारी है।अभियुक्त गणों से नशे के सौदागरों के सम्बन्ध में गहन पूछताछ की जा रही है ताकि चरस, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी/बिक्री की चेन को पूर्ण रुप से ब्रेक किया जा सके।पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों व जुआ/सट्टा आदि अनैतिक कार्य करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं जो आगे भी जारी रहेंगे।गिरफ्तारी टीम मेंप्रभारी निरीक्षक कोतवाली अस्कोट प्रभात कुमार,का०कविन्द्र मेहरा,का० मोहन भट्ट,का0 जगत सिंह,होमगार्ड पंकज सिंह,एस०ओ०जी० टीम शामिल रही।
