पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी,पुलिस उपाधीक्षक धारचूला विनोद कुमार थापा एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत मजदूरों/बाहरी व्यक्तियों/फड़-फेरी,रेड़ी/ठेले लगाने वाले व्यक्तियों/किरायेदारों के शत प्रतिशत सत्यापन किये जाने हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा सत्यापन हेतु गठित टीमों द्वारा अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत विशेष चैकिंग अभियान चलाकर आज दिनांक 24.04.2022 को कुल 244 किरायेदारों/बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।इसके अतिरिक्त ऑनलाइन सत्यापन के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।उक्त अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
