पिथौरागढ़-आज कांग्रेस कार्यालय तिलढूकरी में तीन दर्जन से ज्यादा युवाओं ने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर के नेतृत्व में पूर्व विधायक मयूख महर के हाथो माला और कांग्रेस का मफलर पहन कर यूथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर समस्त युवाओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा गया कि जबसे भाजपा की सरकार देश में काबिज हुई है तबसे ही पूरे देश में युवा सबसे ज्यादा प्रताड़ित किये गया है।बेरोजगारी इतनी बढ़ गयी है कि युवाओं को अब अपना भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है। भाजपा सरकार ने दो करोड़ नौकरियां प्रति वर्ष देने का वादा किया था पर असल में इन्होंने हर वर्ष युवाओं से नौकरियां छीनने का कार्य किया है।अब समय आ गया है कि युवाओं ने इस भाजपा की युवा विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेकना होगा।इनको दिखाना होगा कि जो युवाओं के साथ खिलवाड़ करता है उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।वक्ताओं द्वारा युवाओं से अह्वाहन किया गया कि अब युवाओं ने अपने बूथ,वार्ड,ग्राम सभा में खुद जन जन तक जाकर भाजपा की युवा विरोधी नीतियों का बखान करना होगा और लोगो के सामने इस भाजपा की सरकार का असली चेहरा दिखाना होगा।सभी नए सदस्यों द्वारा विश्वास दिलाया गया कि वो कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएंगे और सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे।इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक महर,भुवन पांडे,निर्मल लोहिया,भगवान सिंह,गजेंद्र वल्दिया,प्रदीप महर,विनोद जोशी,जितेंद्र महर,महेश कुमार,नितेश कुमार,सुरेश कुमार,लक्ष्मण प्रसाद, मनी राम,संतोष राम,महेंद्र कुमार,अजय वल्दिया,रोहन सौन,त्रिलोक बिष्ट,अजय चंद,शेखर कुमार,संजू कुमार सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।
