पिथौरागढ़-आज कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया व चार साल उत्तराखंड बेहाल के नारे लगाए गए।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कांंग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सिल्थाम तिराहे पर पुतला दहन करते हुए कहा गया कि पिछले चार सालों में भाजपा सरकार द्वारा संपूर्ण उत्तराखंड को बेहाल किया गया है और खुद को मालामाल किया गया है।यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर व नगर अध्यक्ष पवन मेहरा ने कहा कि 2017 से लेकर 2021 तक भाजपा सरकार द्वारा मात्र अपने आप और चहेतों को मालामाल किया गया है।युवाओं के लिए रोजगार के कोई रास्ते नहीं निकाले गए हैं।बेरोजगारी दर में उत्तराखंड को प्रथम श्रेणी पर पहुंचा दिया गया है।इन चार सालों में भाजपा ने विकास के नाम पर मात्र घोषणाएं ही की हैं और जनता को ठगने का कार्य किया है।प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी तथा खीमराज जोशी द्वारा कहा गया कि इस सरकार की चार साल की उपलब्धि मात्र मुख्यमंत्री व मंत्रियों को बदलने तक रह गई है। यह चार साल उत्तराखंड को बेहाल किया गया है।पुतला दहन में जिला अध्यक्ष त्रिलोक महर,यूथ जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,शुभम बिष्ट, मनोज ओझा, प्रकाश देवली,हिमांशु ओझा, योगेश नगरकोटी,राजेश शर्मा,जावेद खान,कार्तिक खर्कवाल,दिनेश बिष्ट, रोहन सोन,बाब कन्याल,दीपक तिवारी, राहुल लुंडी, अमित कुमार जगदीश धामी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।