पिथौरागढ़-आज कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया।तत्पश्चात् कांग्रेस कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को अहिंसा के मार्ग पर चलकर आजादी दिलाई तथा लोगों के सामने एकता का उदाहरण प्रस्तुत किया।महात्मा गांधी जी ने अपना पूरा जीवन सत्य एवम् अहिंसा के मार्ग पर चलकर व्यतीत किया।वक्ताओं ने कहा कि विश्व भर में महात्मा गांधी जी के ऊपर आज भी किताबें लिखी जाती हैं।यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर एवं कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दिनेश बिष्ट ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाया तथा एक नयी सोच को आगे रखा।वक्ताओं ने स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी को देश का लाल बताते हुए नमन कर श्रद्वासुमन अर्पित किये।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर,यूथ अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर,त्रिलोक बिष्ट, जावेद खान,बहादुर सामन्त, नवीन ऐरी,शिवम पन्त,दीपक सौन,बाब कन्याल,जगदीश धामी,कार्तिक खर्कवाल,पंकज कुमार,रजत विश्वकर्मा,माही आलम सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।