पिथौरागढ़-आज प्रैस को जारी एक बयान में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पिथौरागढ़ वासियों की लंबे समय से चलती आ रही हवाई जहाज की मांग को दरकिनार कर झुनझुना दिखा कर हेलीकॉप्टर सेवा सुरु करने की घोषणा की।लेकिन वह भी कुछ दिन चला और फिर हवा में ही गायब हो गया।अब जब पिथौरागढ़ को जोड़ने वाली सभी सड़के बंद पड़ी है और आज जब पिथौरागढ़ सीमांत जिले के लोग आपदा से जूझ रहे हैं और ऐसे में छोटी छोटी बीमारियों के चलते भी लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।अब ऐसे में ही हवाई सेवा जनता को नहीं मिल पा रही है तो इसके जिम्मेदार कौन है।उन्होंने कहा कि भाजपा पर जनता के साथ धोखा करने पर मुकदमा किया जाना चाहिए और सड़क नही खुलने से छोटी छोटी बीमारी से जान गंवा रहे लोगो की मृत्यु के जिम्मेदार भी भाजपा के जनप्रतिनिधि ही हैं।
