चमोली-मूल रूप से चमोली जिले के विकासखण्ड थराली के एक मध्यम परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रदीप जोशी को विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अभाविप की राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागपुर में सम्पन्न हुए 66 राष्ट्रीय अधिवेशन में विद्यार्थी परिषद के नवनिर्वाचित राष्टीय अध्यक्ष छगन भाई पटेल ने प्रदीप जोशी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया।प्रदीप जोशी पूर्व में तलवाड़ी महाविधालय में छात्रसंघ अध्यक्ष एवं हेमवती नंदन बहगुणा केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र महासंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।बाल्यकाल से ही प्रदीप जोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे प्रदीप जोशी ने विद्यार्थी परिषद में जिला संयोजक,विभाग संयोजक, प्रान्त सह मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी का निर्वहन किया है।प्रदीप जोशी ने संगठन के सभी अधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया है।श्री जोशी ने कहा है कि मेरे जैसे एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले इंसान को विद्यार्थी परिषद ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संगठन में प्रदान की है।वह संगठन का तहे दिल से धन्यवाद प्रेषित करता हें।जोशी की ताजपोशी से पिंडरघाटी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ रही है।प्रदीप ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक मात्र ऐसा संगठन है जो एक कार्यकर्ता को नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता प्रदान करता है तथा मनुष्य का व्यक्तिगत विकास सिर्फ परिषद करती है।