अल्मोड़ा-दिनांक 20 फरवरी को पिकअप संख्या यूके 19 सी ए 1126 का चालक सकाम सिंह उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह बिष्ट निवासी सराय खेत सल्ट में काम करने के लिए लेबर को लेकर जा रहा था।डोट्याल गांव से करीब 3 किलोमीटर पहले गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई।जिसमें कुल सात लोग बैठे थे।जिसमें से पांच लोग घायल हुए।जिन्हें स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से रेस्क्यू करके अस्पताल देवायल सल्ट भिजवाया गया।पिकअप में सवार व्यक्तियों में चंदन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी कोलू पुर नेपाल उम्र 24 वर्ष,सुभाष पुत्र निवासी नेपाल उम्र 22 वर्ष ( गंभीर घायल ),चंद्रसेन पुत्र रोशन सैनी निवासी फतेहपुर बिजनौर उम्र 36 साल. (घायल ),बिजेंद्र पुत्र शंभू दयाल निवासी हिदायतपुर बिजनौर उम्र 31 वर्ष(घायल ),राजेंद्र पुत्र जागन सिंह निवासी किला खेड़ा उधम सिंह नगर उम्र 31 वर्ष. (घायल ),मोबिन पुत्र यासीन निवासी सवालदेव पश्चिम रामनगर उम्र 24 साल,सकाम सिंह बिष्ट उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह बिष्ट निवासी सराय खेत (घायल) शामिल हैं।घायलों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *