अल्मोड़ा-पाण्डेखोला ग्राम पेयजल समूह में पेयजल योजना में अविलंब के चलते क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल ने आज जल निगम के अधिकारीयों का घेराव किया और जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं होने पर समस्त क्षेत्र वासी के द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गयी।जिसमें विभाग ने जल्दी ही काम शुरू करने का आश्वासन दिया है।घेराव करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य हितेश नेगी,ग्राम प्रधान तलाड बाड़ी किशन बिष्ट,प्रधान रेखोली हेम भंडारी,खत्याड़ी के पूर्व प्रधान हरीश कनवाल,पूर्व क्षेत्र पंचायत में सदस्य स्यालीधार महेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रधान स्यालीधार मोहन सिंह कनवाल और गौरव कनवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *