अल्मोड़ा-गवर्नमेंट पेन्शनर्स वेलफेयर आर्गनाइज़ेशन जनपद शाखा अल्मोड़ा के चन्द्रमणि भट्ट ने बताया कि सरकार द्वारा गोल्डन कार्ड के नाम पर पेन्शनर्स,पारिवारिक पेन्शनर्स से जबरन कटौती के विरोध में आन्दोलन कार्यक्रम के प्रथम चरण के अन्तर्गत मुख्यमंत्री,विधानसभा उपाध्यक्ष एवं विधायक अल्मोड़ा रघुनाथ सिंह चौहान,विधायक जागेश्वर गोविन्द सिंह कुंजवाल,विधायक रानीखेत करन महरा को ज्ञापन दिया गया।ज्ञापन में गोल्डन कार्ड के अन्तर्गत अंशदान कटौती स्वैच्छिक करने,ओपीडी को कैशलेस करने,ईलाज हेतु मल्टी पल चिकित्सालयो को चिन्हित करने, पेनशर्स की कटौती पेन्शन,पारिवारिक पेन्शन के अनुरूप आधी करने, पारिवारिक आश्रितों की उम्र को संशोधित करने सहित तमाम मांगो का निराकरण करने का अनुरोध किया गया है।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पेन्शनर्स,पारिवारिक पेन्शनर्स की पेंशन से माह जनवरी से अपने आप कटौतियों कर दी गई है।जिससे पेशनशर्स आन्दोलित है।यदि शीघ्र विसंगतियो का निराकरण नहीं किया तो सीनियर सिटीजन आन्दोलन कर सकते हैं।ज्ञापन देने वालो में आनन्द सिहं बगडवाल,चन्द्रमणी भट्ट,देवसिंह टगणिया,एम सी काण्डपाल,यशवंत परिहार,बसन्त पंत,एम पी कोठारी, दिनेश तिवारी,प्रताप सिंह सत्याल,डा० जे सी दुर्गापाल,हेमचन्द्र जोशी,गोकुल सिह रावत,नवीन पाठक,लक्ष्मण सिंह ऐठानी,गणेश कोठारी,गिरीश जोशी आदि शामिल रहे।