कोटद्वार-उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कोटद्वार पहुंचने पर पूर्व राज्यमंत्री धीरेन्द्र प्रताप एवम् कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ चंद्रमोहन खर्कवाल,कालागढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाशदीप सहित अनेक नेताओं ने उनका फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर माहौल कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद,प्रीतम सिंह जिंदाबाद,सोनिया गांधी जिन्दाबाद,राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।इस मौके पर कांग्रेस के कई दिग्गज जिनमें सूर्यकांत धस्माना,जसवीर राणा,दिलबर प्रताप सिंह,प्रवेश रावत,रंजना रावत, सरोजिनी कैंत्यूरा,संजय मित्तल आदि मौजूद रहे।सभी ने फूल मालाएं पहनाकर प्रीतम सिंह के गढ़वाल आगमन का खैर मकदम किया।बाद में उन्हें एक बड़े कारों के काफिले के साथ स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में ले जाया गया जहां उन्होंने अपने संबोधन में भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि कोटद्वार दौरे से प्रीतम सिंह के चार दिवसीय गढ़वाल दौरे की शुरुआत हो गई है और कल कोटद्वार,सतपुली,गुमखाल,होली की जनसभाओं के बाद आज भी श्रीनगर रुद्रप्रयाग,कर्णप्रयाग और उसके बाद जोशीमठ,बद्रीनाथ जी की यात्रा करते हुए 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर देहरादून लौट जाएंगे।उन्होंने कल के कांग्रेस अध्यक्ष के दौरे में हुए स्वागत को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया।
