जैंती-आज पावनेश्वर मंदिर कमेटी एवं समस्त क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता की आम बैठक पवनेश्वर धाम पुभाऊं के प्रांगण में संपन्न हुई। जिसमें 11 मार्च को होने वाले महा शिवरात्रि मेले के संबंध में चर्चा की गई तथा महाशिवरात्रि मेले को भव्य रूप देने हेतु सुझाव भी दिए गए।मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह बिष्ट ने कहा कि मंदिर परिसर के प्रांगण निर्माण कार्य हेतु समस्त क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि जो भी व्यक्ति इस निर्माण कार्य में अपना सहयोग करना चाहते हैं तो वह मंदिर कमेटी के पास अपनी सहयोग राशि जमा करवाकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि मंदिर की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक हो जाती है।मंदिर परिसर का प्रांगण छोटा पड़ जाता है।जबकि मंदिर परिसर के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है।पौराणिक मंदिर व आस्था का धाम यह मंदिर समस्त क्षेत्रवासियों के लिए व दर्शनार्थियों के लिए मनोकामना पूर्ण करने वाला आस्था का केंद्र है।महाशिवरात्रि व होली की एकादशी के दिन निःसंतान दंपतियों द्वारा दिया जागरण से उन्हें संतान की प्राप्ति होती है।महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की यहां पर अत्यधिक मात्रा में भीड़ रहती है।यहां पर आए सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है।बैठक की अध्यक्षता पावनेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह बिष्ट एवं संचालन सचिव प्रकाश चंद गुरूरानी ने किया। बैठक में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवंत नगरकोटी,नाथ सिंह धानक, महेश सिंह नेगी,पान सिंह नेगी,देवी दत्त शर्मा,राजेंद्र शर्मा,विजय भट्ट, धर्मानंद शर्मा,गोपाल बिष्ट,चंदन सिंह नेगी,राजेंद्र शर्मा,प्रकाश नेगी,रमेश कुमार,बहादुर नाथ,दया किशन समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।