अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पाताल देवी अल्मोड़ा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 111वां संस्करण सुना गया।जिसमें मंत्री पद ग्रहण करने के बाद प्रथम बार केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा भी उपस्थित रहे।मन की बात कार्यक्रम आयोजित होने के पश्चात मंत्री ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सभी का कल के स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए आभार जताया और सभी कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में कई विकास कार्यों को करने का भरोसा दिलाया। केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने आज कई नये विकास कार्यों को करने की अपनी योजनाओ का उल्लेख करते हुए अपने संसदीय क्षेत्र में कई टू लैन,फोर लेन व शहर से बाहर बाईपास रोड बनाने, जागेश्वर धाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने सम्बंधित योजनाओं का उल्लेख किया।इससे पहले पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने भी संबोधित करते हुए सभी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ का लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से इतिहास बनाने और कम मतदान होने के पश्चात भी इतनी बड़ी जीत दिलवाने पर समस्त कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा किया। कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय राज्यमंत्री टम्टा से आने वाले समय में अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के चौमुखी विकास कार्यों को करने हेतु अनुरोध किया।जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने भी सांसद व मंत्री का स्वागत व अभिनन्दन किया।आज के कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार सांसद अल्मोड़ा पिथौरागढ़ अजय टम्टा,जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल,महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट,पूर्व सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला उपाध्यक्ष व लोकसभा चुनाव कार्यालय प्रभारी कैलाश गुरुरानी,नगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रणजीत सिंह भंडारी मोजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट ने किया।कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा करते हुए जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने किया।आज के कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरूरानी, जिला कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे, जिला मंत्री महेश विष्ट,आई टी से ल गोविंद मटेला,जिला मीडिया सह प्रभारी जगत तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन रावत,नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, नगर महामंत्री मनोज जोशी,नगर उपाध्यक्ष जगत भट्,नगर उपाध्यक्ष पूर्व सभासद सौरभ वर्मा,नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल,नगर मंत्री रमेश मेर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र जोशी,अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष राजा खान,एसी मोर्चा जिला अध्यक्ष चन्दन लाल टम्टा,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष,प्रान्तीय व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय बर्मा,पूर्व सभासद जगमोहन बिष्ट,पूर्व महामंत्री मनीष जोशी,आजाद खान,जगदीश नगरकोटी,दीपक कपूर,दीक्षित जोशी, उमेश बिष्ट,सुरेश चंद्र परदेशी,राहुल बिष्ट आदि दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
