पिथौरागढ़-पुलिस महानिदेश उत्तराखंड के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों/पर्यटन स्थलों पर गंदगी करने तथा हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी,पुलिस उपाधीक्षक धारचूला विनोद कुमार थापा एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 21.04.2022 से विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में अभियान के पहले दिन ही जनपद पिथौरागढ़ के पर्यटन स्थलों व धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने व पर्यावरण को दूषित करने पर जनपद के समस्त थानों/ चौकियों द्वारा कुल 42 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर 11750 रू समायोजन शुल्क जमा किया गया ।पर्यावरण व पर्यटन स्थल को दूषित करने वालों के विरुद्ध जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी ।
