अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा नगर निगम के पार्षदों ने मेयर को ज्ञापन सौंप कर शराब की दुकान अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की।मेयर को दिए ज्ञापन में पार्षदों ने कहा कि अल्मोड़ा स्वामी विवेकानंद की आध्यात्मिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा, अपनी ऐतिहासिक,सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के लिए प्रसिद्ध है।इस शहर का प्रवेश द्वार स्वामी विवेकानंद द्वार न केवल अल्मोड़ा की पहचान है बल्कि यह प्रेरणा,ज्ञान और सकारात्मकता का प्रतीक भी है।किन्तु यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसी द्वार के नीचे एक देशी शराब की दुकान संचालित हो रही है जो इस ऐतिहासिक स्थल की गरिमा को ठेस पहुंचा रही है।इस दुकान का यहां होना न केवल नगर की छवि को धूमिल कर रहा है बल्कि युवाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।
अल्मोड़ा में आने वाले पर्यटक,विशेष रूप से युवा वर्ग,आध्यात्मिकता, सांस्कृतिक समृद्धि और नैसर्गिक सौंदर्य से प्रभावित होते हैं।किंतु इस शराब की दुकान की उपस्थिति उनके मन में एक नकारात्मक छवि प्रस्तुत कर रही है।साथ ही यह युवाओं में गलत आदतों को प्रोत्साहित कर रही है जो समाज और संस्कृति के लिए हानिकारक है।अतः हम नगर के जागरूक नागरिक आपसे आग्रह करते हैं कि इस शराब की दुकान को तत्काल इस स्थान से अन्यत्र स्थानांतरित करने हेतु आवश्यक कदम उठाएं।यह न केवल अल्मोड़ा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गरिमा को बचाने के लिए आवश्यक है बल्कि हमारे युवाओं और समाज के बेहतर भविष्य हेतु भी अनिवार्य है।कहा गया कि हमें आशा है कि आप इस विषय को गंभीरता से लेंगे और शीघ्र आवश्यक कावाई करेंगे।ज्ञापन देने मे पार्षद वैभव पांडे,श्रीमती वंदना वर्मा,श्रीमती अंजु बिष्ट,नवीन आर्य,श्रीमती जानकी पांडे,श्रीमती पूनम त्रिपाठी,श्रीमती मीरा मिश्रा,श्रीमती आशा बिष्ट,श्रीमती एकता वर्मा,श्रीमती राधा मटियानी,श्याम पांडे,श्रीमती तुलसी देवी,नेहा टम्टा,श्रीमती पूनम वर्मा,गुंजन चम्याल,दीप चंद्र जोशी,हेम चंद्र तिवारी,कमला किरोला,अनूप भारती,दीपक कुमार,मुकेश कुमार डैनी,विकास कुमार आर्या,कुलदीप सिंह मेर, इन्तखाब आलम कुरैशी,रीना टम्टा,प्रदीप आर्या,श्रीमती गीता बिष्ट,चंचल दुर्गापाल,मधु बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *