अल्मोड़ा-वार्ड तल्ला ओढ़खोला और भयारखोला में लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क के कारण स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने और कीचड़ के कारण आवागमन अत्यंत कठिन हो गया था।स्थानीय पार्षद दीपक कुमार एवं अनूप भारती द्वारा इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए लगभग दो माह पूर्व क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में साफ उल्लेख किया गया था कि क्षेत्रवासी लगातार फोन और संपर्क के माध्यम से इस समस्या की शिकायत कर रहे हैं जिसे जल्द दूर से किया जाना आवश्यक है,जनप्रतिनिधियों के प्रयासों और जनहित को प्राथमिकता देने की भावना के परिणामस्वरूप अब संबंधित मार्गों पर मरम्मत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।पार्षद दीपक कुमार और पार्षद अनूप भारती ने इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु विधायक मनोज तिवारी एवं लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त किया है तथा आशा जताई है कि इसी तरह जनसमस्याओं का समय पर समाधान होता रहेगा।विदित हो कि पिथौरागढ़ हल्द्वानी मार्ग में नगर के भ्यारखोला के पास सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त था जिस पर लगातार कीचड़ इकठ्ठा रहती थी।यहां से निकलने वाले स्कूली बच्चों,दो पहियां वाहन चालकों एवं आम जनता को इससे काफी दिक्कत आ रही थी तथा यहां पर लगातार दुर्घटना का खतरा बना हुआ था।पार्षदों के संयुक्त प्रयास से फिलहाल सड़क के इस क्षतिग्रस्त हिस्से के सुधारीकरण का कार्य प्रारम्भ हो गया है।आज पार्षद दीपक कुमार एवं अनूप भारती ने निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने विभाग से निर्माण कार्य में गुणवत्ता सर्वोपरि की बात भी कही है।
