अल्मोड़ा-अल्मोड़ा में पूर्वी पोखरखाली में पीतांबर पांडे के घर के पीछे घंटों से एक गाय फंसी हुई थी जिसकी सूचना वार्ड वासियों ने पार्षद गुंजन सिंह चम्याल को दी।पार्षद ने तुरंत नगर निगम, एस डी आर एफ एवं फायर सर्विस को इसकी सूचना दी।सभी के सहयोग से अंततः घंटों से फंसी गाय को रेस्क्यू कर निकाला गया।इसके बाद पार्षद द्वारा डॉक्टर की टीम को बुला कर गाय का इलाज भी कराया गया। पार्षद ने नगर निगम से भी मांग की है कि टैग लगी गायों का तुरंत चालान किया जाए जो लोगों द्वारा लावारिस छोड़ी गई है। उन्होंने गाय को निकालने के लिए अविलंब कार्यवाही करने पर एस डी आर एफ के इंचार्ज गजेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया।
