अल्मोड़ा-आज नगर आयुक्त के बाजार भ्रमण के दौरान सेलाखोला वार्ड की पार्षद वंदना वर्मा ने नगर आयुक्त को वार्ड की समस्याओं से अवगत कराया। पार्षद ने बताया कि रघुनाथ मंदिर के पास ढलान वाले मार्ग के एक हिस्से में कंक्रीट उखड़ कर अंदर की सरिया बाहर आ गई हैं जिसमें लोगों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही बाजार में कुछ चैंबरों के ढक्कन क्षतिग्रस्त हैं जिस कारण स्थानीय लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पार्षद ने बताया लंबे समय से यह समस्याएं बनी हुई है जिनके समाधान के लिया आज उनके द्वारा नगर आयुक्त को इन सबसे अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *