अल्मोड़ा-वार्ड तल्ला ओढ़खोला में पार्षद दीपक कुमार के अथक प्रयासों से वर्षो से क्षतिग्रस्त पड़े नाले का निर्माण कार्य प्रारम्भ हो चुका है। पार्षद दीपक कुमार ने बताया कि तल्ला ओढ़खोला में नाले के क्षतिग्रस्त होने से वार्ड वासी लंबे समय से परेशान थे। पार्षद दीपक कुमार ने अपने एजेंडे में नाले के निर्माण कार्य को प्राथमिक कार्यों में रखा था। उन्होंने चुनाव के आठ माह में नाले के निर्माण कार्य को करवाने का काम किया।इस नाले के लिए लिए पार्षद दीपक कुमार ने स्थानीय विधायक मनोज तिवारी को वार्ड वासियों के साथ 18 मार्च 2025 को ज्ञापन देने का काम भी किया था।पार्षद ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए विधायक ने तुरंत विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया था।पार्षद ने विधायक मनोज तिवारी एवं संबंधित विभाग का धन्यवाद व्यक्त किया है।
