अल्मोड़ा-होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से डुबकियां वार्ड में पार्षद अंजू बिष्ट ने पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त गश्त की। इस दौरान वार्ड के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया।
पार्षद अंजू बिष्ट ने कहा कि होली रंगों और भाईचारे का पर्व है,जिसे आपसी सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए।उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।गश्त के दौरान पुलिस के जवानों ने भी लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने, शराब के नशे में हुड़दंग न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।वार्ड में पार्षद और पुलिस की संयुक्त उपस्थिति से आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। स्थानीय निवासियों ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सक्रियता से त्योहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित होती है।होली के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हो सके। गश्त के दौरान राकेश बिष्ट आदि भी मौजूद रहे।
