अल्मोड़ा-सैलाखोला वार्ड की पार्षद वन्दना वर्मा लगातार वार्ड की समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से समाधान कर रही हैं।गंगोला मोहल्ला में एक स्थान पर नाली बन्द थी जिस कारण गन्दा पानी रास्ते पर बह रहा था।आसपास इस कारण से बदबू भी आ रही थी। पार्षद के द्वारा नगर निगम के कर्मचारियों से सम्पर्क करके नाली की सफाई का कार्य करवाया गया एवं नाली को सही करवाया गया जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। पार्षद ने बताया कि उनके द्वारा लगातार वार्ड का भ्रमण कर स्थान चिन्हित किये जा रहे हैं जहां पर समस्याएं हैं।इसके बाद नगर निगम की टीम के साथ मिलकर तुरन्त समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।इस अवसर पर नगर निगम के अमीन बसन्त बल्लभ पाण्डेय एवं नगर निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।

पार्षद वन्दना वर्मा ने बताया कि उनका ये अभियान आगे भी जारी रहेगा।
