अल्मोड़ा-आज रंजना होटल अल्मोड़ा में परिसीमन में आ रहे सभी 25 गांव के जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व में रहे जनप्रतिनिधियों ने एक बैठक की जिसमें सभी के द्वारा निर्णय लिया गया कि आने वाली 3 अगस्त को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ग्राम पंचायतों को नगर पालिका में मिलाने के विरोध में ज्ञापन दिया जाएगा।इसके पश्चात 5 अगस्त को सभी ग्राम वासियों द्वारा बड़ी संख्या में चौहानबाटा अल्मोड़ा में प्रातः 11 बजे से धरना दिया जाएगा।इसके बावजूद यदि सरकार ने ग्रामीणों की बात नहीं मानी तो 12 अगस्त को बहुत बड़ी संख्या में ग्रामीणों के द्वारा जुलूस निकाला जाएगा।बैठक में ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख आनंद सिंह कनवाल,ग्राम प्रधान हंसा मर्तोलिया, सरपंच जगदीश लटवाल,प्रधान हरेंद्र शैली,ग्राम प्रधान मनोज जोशी,पूर्व प्रधान नवीन सिंह बिष्ट,ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह,प्रधान देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधान किशन सिंह बिष्ट,प्रधान हरीश सिंह रावत,विपिन बिष्ट सहित दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *