अल्मोड़ा-आज आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा ने परीक्षा नियंत्रक सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा को ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें सत्र 2023-24 स्नातक प्रथम सेमस्टर बीए,बीकाम,बीएससी की परीक्षा तिथि को पीछे करने की मांग की।कहा गया कि चुनाव व त्योहारों के चलते कई छात्र छात्राओं द्वारा परीक्षा फॉर्म भी नही भरा गया है जिसके कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।आर्यन छात्र संगठन द्वारा जल्द से जल्द परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने व परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि को बढ़ाने की मांग की और कहा कि जल्द इसमें कार्यवाही नही हुई तो आर्यन छात्र संगठन अल्मोड़ा समस्त छात्र समुदाय के साथ उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होगा।ज्ञापन देने वालों में निवर्तमान छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी,पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला,पंकज कनवाल,निशान्त पांडेय,कुणाल आदि छात्र मौजूद रहे।
