अल्मोड़ा-आज राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में विद्यार्थियों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन व विद्यार्थियों से चर्चा परिचर्चा को ध्यान से सुना व देखा।इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने प्रधानमंत्री द्वारा बतायी गयी बातों को विद्यार्थियों के लिए परीक्षा हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की तुलना न कर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हेतु प्रोत्साहित करने की बात कही।इस अवसर पर पीटीए अध्यक्षा गंगा मेहरा,टी डी भट्ट,डॉ प्रदीप सलाल,डॉ निर्मल कुमार पंत,धन सिंह धौनी,प्रमोद कुमार पांडे,कमलेश जोशी,भगवत सिंह बगडवाल,नवीन वर्मा,सुनीता बोरा,भावना वर्मा,सुमन पाठक, हिमांती टम्टा,योगिता तिवारी,मोनिका जोशी,कविता जोशी,विक्रम सहित कई अभिभावक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *