अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आज दिनांक 24.08.2025 को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाली प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, उद्यान विज्ञान, पशुपालन विभाग) / मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 परीक्षा 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी 06 परीक्षा केन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है।एस एस पी अल्मोड़ा के सख्त निर्देश पर पुलिस बल की कार्यवाही-
1- सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चेकिंग फ्रिस्किंग की जा रही है।
2- जनपद एलआईयू व एसओजी लगातार सक्रिय रहकर परीक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।
3- कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस और कोई इलेक्ट्रानिक गैजेट्स ना ले जा पाए उसके लिए गहनता से चेकिंग चल रही है।
