अल्मोड़ा-नगर के पाण्डेखोला में जर्जर स्थिति में पहुंच गया एक सूखा पेड़ लगातार दुर्घटना का सबब बना हुआ था।जिसका स्थानीय लोगों की सूचना पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक पार्षद अमित साह मोनू ने तुरन्त संज्ञान लिया।उनके द्वारा जिलाधिकारी,एस एस पी,आपदा एवं नगर निगम से इस सम्बन्ध में वार्ता की गयी तथा अविलंब जनहित में पेड़ को गिराने की मांग की गयी। अधिकारियों एवं प्रशासन के द्वारा इस पर तुरन्त संज्ञान लेकर आपदा प्रबंधन,नगर निगम,फायर सर्विस तथा एनडीआरएफ की टीमें मौके पर भेजी गयी जिसके बाद पेड़ काटने की कार्यवाही प्रारम्भ हुई।पार्षद भी इस दौरान मौके पर मौजूद रहे।आज प्रातः पेड़ को काटकर दुर्घटना के भय को समाप्त किया गया।पार्षद एवं स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी एवं एस एस पी को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।पेड़ काटने के अभियान में स्वयं मौका स्थल पर आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल फायर सर्विस अल्मोड़ा टीम से गिरीश धारियाल, मुकेश सिंह पथनी,धीरेंद्र सिंह बिष्ट,प्रेम सिंह,चंद्र जोशी,आपदा टीम से भुवन काण्डपाल,आलोक वर्मा,गोविन्द सतवाल,नगर निगम के कर्मचारी सहित पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, पार्षद ज्योति साह, अमित साह मोनू,अभिषेक जोशी व अर्जुन बिष्ट उपस्थित रहे, उन्होंने प्रशासन का तत्काल इस कार्य का संज्ञान लेने के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *