अल्मोड़ा-आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिलाध्यक्ष दानिश कुरैशी ने आज प्रैस को जारी एक बयान में कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ भाजपा सरकार खिलवाड़ कर रही है।बार बार भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं। भाजपा सरकार परीक्षा कराने में असमर्थ है और पेपर लीक मामले को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं कर रही है।पटवारी लेखपाल परीक्षा जिस तरह से लीक हुई इससे साफ जाहिर होता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवा विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नैतिकता के आधार पर ईस्तीफा दे देना चाहिए।उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले पर यदि सीबीआई जांच नहीं कराई गयी एवं दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के युवाओं को इंसाफ दिलाने के लिए अल्मोड़ा जिले में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *