चम्पावत-आज पूरन कठायत जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं सूरज प्रहरी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस के संचालन में कांग्रेस कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू (चाचा नेहरू) की जयंती को कांग्रेस जनों द्वारा धूमधाम से बनाया गया।उसके बाद पूरन कठायत जिलाध्यक्ष,श्रीमती निर्मला गहतोड़ी पूर्व राज्य मंत्री,विजय वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका,हरगोविंद सिंह बोहरा प्रदेश महासचिव कांग्रेस सेवादल,सूरज प्रहरी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,प्रकाश बोहरा ब्लॉक अध्यक्ष चम्पावत,हरीश चौधरी जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल,एडवोकेट श्याम सिंह कार्की के नेतृत्व में ग्राम सभा डड़ा बिष्ट में जनजागरण अभियान कांग्रेस चली गाँव की ओर कार्यक्रम के तहत कुलेठी में वयोवृद्ध दौलत राम,राम दत्त बिष्ट, श्रीमती बसंती गहतोड़ी,श्रीमती गोमती देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस दौरान सुंदर सिंह नेगी ग्राम प्रधान डड़ा बिष्ट,श्रीमती रेखा राणा, श्रीमती पुष्पा नेगी,खीमानंद बिनवाल, विनोद बडेला विधानसभा अध्यक्ष, अभिषेक गंगोला,धीरज सिंह,राजेश जोशी,कमल बिष्ट,धीरज सिंह,प्रकाश सिंह,जगदीश जोशी,हरीश उप्रेती, सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहें।
