अल्मोड़ा-आज पं गोविंद बल्लभ पंत की 64 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम पर पंत पार्क प्रधान डाक घर अल्मोड़ा के पास भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी,कुशल राजनीतिक और राष्ट निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 64 वी पुण्यतिथि पर आज 7 मार्च 2025 को गोविंद बल्लभ पंत जन्मदिवस आयोजन समिति अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारीगणों,अल्मोड़ा पालिका नगर निगम अल्मोड़ा महापौर अजय वर्मा एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पंडित पंत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी और माल्यार्पण किया गया।वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित जी ने आजादी से पहले और आजादी के बाद भी राष्ट्र और राजनीति में नेतृत्व कौशल से देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।हम समस्त अल्मोड़ा जनपद वासियों को उन पर गर्व है। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर अजय वर्मा,समस्त समिति के सदस्य गण,अध्यक्ष गिरीश शर्मा,संयोजक विनोद पांडे,सचिव हेम चंद्र जोशी‌, संरक्षक प्रदीप गुरुरानी,संरक्षक हर्ष वर्धन चौधरी,कमल कुमार बिष्ट,मोहन चंद्र कांडपाल,हिमांशु तिवारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *