देहरादून-उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शासन ने नई अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने भी चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा 30 जून को चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण में 24 जुलाई को और दूसरे चरण में 28 जुलाई को मतदान होगा। दोनों चरणों की मतगणना 31 जुलाई को एक साथ कराई जाएगी।

चुनावों की घोषणा के साथ ही गांव की सरकार बनाने को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही दल इन चुनावों को गंभीरता से ले रहे हैं। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की दिशा तय करने वाले इन पंचायत चुनावों को राजनीतिक दल आगामी सियासी समीकरणों के लिए बेहद अहम मान रहे हैं।

कहां कितनी सीटें: अल्मोड़ा सबसे अहम

प्रदेश के 12 जिलों के 89 ब्लॉकों में होने जा रहे इन चुनावों में कुल 66,417 सीटों पर चुनाव होंगे। सीटों की संख्या के हिसाब से सबसे अधिक सीटें अल्मोड़ा जिले में हैं, जबकि सबसे कम सीटें चंपावत जिले में हैं।

अल्मोड़ा जिला:

कुल ब्लॉक: 11

कुल सीटें: 9,838

ग्राम पंचायतें: 8,242

ग्राम प्रधान पद: 1,160

क्षेत्र पंचायत सदस्य: 391

जिला पंचायत सदस्य: 45

पौड़ी जिला:

कुल ब्लॉक: 15

कुल सीटें: 9,763

ग्राम पंचायत सदस्य: 8,188

प्रधान पद: 1,166

क्षेत्र पंचायत सदस्य: 371

जिला पंचायत सदस्य: 38

टिहरी जिला:

कुल ब्लॉक: 9

कुल सीटें: 8,910

ग्राम पंचायत सदस्य: 7,465

प्रधान पद: 1,049

क्षेत्र पंचायत सदस्य: 351

जिला पंचायत सदस्य: 45

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि पंचायत चुनाव में अल्मोड़ा जिला न केवल सीटों की दृष्टि से बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण से भी सबसे महत्वपूर्ण बन गया है।

अब देखना यह होगा कि इन चुनावों के नतीजे आगामी विधानसभा चुनावों की किस तरह से भूमिका तय करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *