पंचेश्वर-पंचेश्वर  के पंथुरा गांव के रहने वाले परमानन्द पंत की बेटी पल्लवी पंत ने 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में देश की प्रतिष्ठित नेट की परीक्षा पास कर ली है।पल्लवी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पास किया।पल्लवी वर्तमान में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय बनारस जिसको बीएचयू के नाम से जाना जाता है से अर्थशास्त्र में एम०ए० कर रहीं है और पूर्व में दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में होउनर्स की डिग्री ले चुकी हैं।पल्लवी की स्कूलिंग देहरादून के डीएवी पब्लिक स्कूल से हुयी है और अपने समय में स्कूल की बेस्ट स्टूडेंट के साथ मिस डीएवी भी रह चुकी है।पल्लवी का जन्म पंचेश्वर  में ही हुआ है।पल्लवी के पिता परमानंद पंत जिला प्रभारी 108 सेवा पिथौरागढ़ के रूप मे कार्य करने के उपरांत आजकल देहरादून में 102 सेवा के राज्य प्रभारी हैं।