अल्मोड़ा-उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के अध्यक्ष डाo मनोज कुमार जोशी व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि वर्तमान में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चुनाव आयोग से अनुमति लेकर नियुक्ति स्थानांतरण पदोन्नति की प्रक्रिया को सभी विभागों में शुरू करना चाहिए।चूंकि लोकसभा चुनाव हो गये है ऐसे में शिथिलता प्रदान करनी चाहिए।जून में फिर से नगर निकाय व अन्य चुनाव के कारण फिर से आचार संहिता लागू होने की संभावना है।शिथिलीकरण शासनादेश का लाभ भी 30 जून 2024 तक ही मिलेगा।ऐसे में विभागों द्वारा प्रकिया शुरू नहीं होने पर कार्मिकों शिक्षकों को नुकसान होगा।सरकार को चुनाव आयोग से अनुमति लेकर सभी विभागों में अवरूद्ध पदोन्नति, पारस्परिक स्थानांतरण व अनुरोध व अनिवार्य स्थानांतरण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।लगातार चुनाव की स्थिति से प्रदेश के शिक्षकों,कार्मिकों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।कार्मिक व शिक्षकों का हित भी सर्वोपरि है।सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।आखिर कब तक संगठन विभाग की चौखट पर बचनबद्ध व तय नीतियों के क्रियान्वयन के लिए खड़े रहेंगे।कहा कि मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप करना चाहिए।अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी ने कहा कि सभी शिक्षकों व कार्मिकों की समस्यायों का ससमय निस्तारण करना चाहिए।धीरेन्द्र कुमार पाठक सचिव ने कहा कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर की गयी सेवा को जोड़ते हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को आहरण वितरण अधिकार दिया जाना चाहिए।मृतक आश्रित कोटे की नियुक्ति को भी रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।जबकि पूर्व में आचार संहिता लागू होने न होने का इन नियुक्तियों को इससे बाहर रखा गया था।उत्तराखंड सचिवालय से भी आधे अधूरे शासनादेश निकल रहे हैं यह भी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गुसाईं,उपाध्यक्ष महेश आर्य,ललित मोहन भट्ट,संयुक्त मंत्री पुष्कर सिंह भैसोड़ा,संगठन मंत्री शशि मोहन पांडेय,कोषाध्यक्ष व गणेश भंडारी संप्रेक्षक द्वारा भी सभी मामलों को निस्तारण करने की मांग की है।
