अल्मोड़ा-कल दिनांक 1 दिसंबर को अमित शाह निवासी बाड़ी बगीचा अल्मोड़ा ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा सुनीता होटल के पास से वादी के गाड़ी में रखे दो लैपटॉप, मोबाइल, चश्मा चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी थी।जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर नं0- 102/2025 धारा 305(बी) बीएनएस बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया।देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का संज्ञान लेकर संबंधितो को चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर तलाश/ सुरागरसी-पतारसी करते हुए सीसीटीवी की फुटेजों का गहन अवलोकन कर 5 घंटे के भीतर दिनांक 1 दिसंबर को अभियुक्त अजीम अंसारी उम्र 27 वर्ष को सिकुड़ा बैड के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से चोरी का शत प्रतिशत सामान बरामद किया गया।एफआईआर से सम्बन्धित बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी के उपरांत पंजीकृत एफआईआर में वैधानिक कार्यवाही की गयी।
आपराधिक इतिहास में मु0अ0स0- 42/22 धारा- 323,504,506 आई0पी0सी0,मु0अ0स0- 90/23 धारा- 323,506 आई0पी0सी0,मु0अ0स0- 120/24 धारा- 7/8 पोक्सो एक्ट व 305(ए)/74 बी0एन0एस0 शामिल है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विवरण में अजीम अंसारी उम्र 27 वर्ष पुत्र सफीक अंसारी निवासी मल्ला दन्या राजपुर जनपद अल्मोड़ा है।बरामदगी में चोरी किये गये डेल व एच पी कम्पनी के 2 लेपटॉप मय चार्जर तथा ओप्पो कम्पनी का एक मोबाइल मय चार्जर बरामद किया गया।बरामद माल की कीमत करीब 1,72,000 रूपये है।कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम व0उ0नि0 रमेश सिंह बोहरा,उ0नि0 धरम सिंह,हेड कानि0 आसिफ हुसैन,कानि0 खुशाल राम, होमगार्ड नरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *