अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा डाँ०मंजूनाथ टीसी द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत आभ्यासिक अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए,निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।जिला कारागार अल्मोड़ा में निरूद्ध महिपाल सिंह पुत्र रती राम निवासी नई जाटव बस्ती वार्ड नम्बर 2 ऋषिकेष देहरादून,गैंग लीडर, सदस्य कलीम अहमद पुत्र स्व० सलीम अहमद निवासी मोहल्ला किला थाना मंगलौर जिला हरिद्वार तथा अंकित बिष्ट पुत्र श्री सादर सिंह बिष्ट निवासी निम्बूचौड़ थाना कोटद्वार जिला पौढ़ी गढ़वाल द्वारा जिला कारागार अल्मोड़ा में संगठित गिरोह बनाकर मोबाईल फोन के माध्यम से जेल के अन्दर बंद अन्य कैदियों को मादक पदार्थों की तस्करी एवं रंगदारी वसूली जा रही थी।जिसके विरूद्ध एस०टी०एफ० उत्तराखण्ड द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा व विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत किया गया था।इसके अतिरिक्त एक अन्य गिरोह आमिर खान पुत्र असलम खान निवासी जोशीखोला राजपुरा अल्मोड़ा गैंग लीडर तथा सदस्य अमान खान पुत्र अकरम खान निवासी तल्ला दन्या धारानौला अल्मोड़ा द्वारा संगठित गैंग बनाकर जनपद अल्मोड़ा में युवाओं को मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत उपरोक्त पाँचों अभियुक्तों के विरूद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 (गैंगस्टर एक्ट) के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।
