अल्मोड़ा-पी०एच०डी०प्रवेश परीक्षा आवेदन शुल्क बढा़ए जाने से नाराज छात्र नेताओं ने आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शोध निदेशक को ज्ञापन सौंप इस आवेदन शुल्क को कम करने की मांग की।शोध निदेशक को सौंपे ज्ञापन में छात्र नेताओं ने कहा कि दिनांक सात अक्टूबर को विश्वविद्यालय द्वारा पी०एच०डी०प्रवेश परीक्षा का पत्र जारी किया गया है जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा पी०एच०डी० प्रवेश परीक्षा आवेदन शुल्क 2085 निर्धारित किया गया है जोकि विगत वर्षों की भांति बहुत अधिक है।ज्ञापन के माध्यम से शोध निदेशक से निवेदन किया गया कि अविलम्ब छात्रहितों में उक्त शुल्क को कम किया जाए अन्यथा वे उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।इस अवसर पर छात्र नेता विपुल कार्की ने कहा कि जहां मुख्यमंत्री एक ओर सभी परीक्षाओं को शुल्क से मुक्त रखने की बात करते है वही राज्य सरकार के अधीन आने वाले विश्वविद्यालय पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 2000 से अधिक की फीस ले रहे है।छात्रसंघ के पदाधिकारी एवं छात्र नेता विश्वविद्यालय के इस फैसले का विरोध करते है।इस अवसर पर छात्र संघ महासचिव नवीन कनवाल, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अरविंद बोहरा,छात्र नेता विपुल कार्की ,अमित बिष्ट, नितिन रावत,विशाल शाह,संदीप तरागी,लोकेश सुप्याल,धीरज गाड़िया, नवल बिष्ट,पवन गैड़ा,मनीष पवार आदि मौजूद रहे।