अल्मोड़ा-पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा गुमशुदा बच्चों,महिलाओं तथा पुरुषों की तलाश हेतु दिनांक 15-09-2021 से एक माह का आपरेशन स्माइल अभियान चलाये जाने हेतु समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।पुलिस उप महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा उक्त हेतु एक टीम गठित की गयी है।जो गुमशुदा बच्चों,महिलाओं तथा व्यक्तियों सुरागरसी पतारसी,मोबाइल सर्विलास,सम्भावित स्थानों पर तलाश कर तथा परिजनों से बात कर पता लगाकर उनकी खोजबीन कर रही है।दिनांक 28 सितम्बर को एक 13 वर्ष का बालक घर से नाराज होकर बागेश्वर से अल्मोड़ा भाग आया था तथा एक अन्य नाबालिक बालक जो मानसिक रूप से कमजोर था अल्मोड़ा से टैक्सी वाहन में बैठकर नाकोट पहुंच था।अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आपरेशन स्माइल अभियान के दौरान उक्त दोनों गुमशुदा नाबालिक बालकों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।पुलिस टीम में उ०नि० चन्द्र सिंह,का०अनिल कुमार,का० विजय कुमार,का०देवेन्द्र तोमक्याल,म०का० मंजू आर्या,हे०कानि०राजेन्द्र प्रसाद,कानि०हिमांशु टम्टा शामिल रहे।