अल्मोड़ा-उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा बाल भिक्षावृत्ति के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन मुक्ति अभियान भिक्षा नहीं, शिक्षा दें मुहिम के प्रचार-प्रसार एवं आम जनमानस को जागरूक करने हेतु आज नोडल अधिकारी मातवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में आपरेशन मुक्ति टीम व चाइल्ट वेलफेयर टीम द्वारा बाजार अल्मोड़ा बंसल तिराहा व शेर तिराहा में आम नागरिको को अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु जागरूक करते हुए कहा कि यदि आपको कहीं पर भी कोई बच्चे भिक्षावृत्ति में लिप्त मिले तो आपपुलिस एवं चाइल्ट वेलफेयर को सूचित करें।बैनरों पोस्टरों एवं पाम्पलेट के माध्यम से बच्चों द्वारा बाल भिक्षावृत्ति,बाल श्रम न कराये जाने के सम्बन्ध में आमजनमानस को जागरूक करते हुए जागरूकता का प्रचार-प्रसार किये जाने का सन्देश दिया गया,साथ ही भिक्षावृत्ति के विरूद्ध चलाये जा रहे उत्तराखण्ड पुलिस के इस अभियान को सफल बनाने हेतु स्थानीय नागरिकों से सहयोग/बच्चों को शिक्षा देने व बच्चों से बाल श्रम न करवाये जाने की अपील की गयी।
