अल्मोड़ा-भैंसियाछाना ब्लॉक काग्रेस कमेटी द्वारा एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें न्याय पंचायत लिंगुणता की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।जिसमे गोपाल राम को निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त किया गया।ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक मनोज तिवारी उपस्थित रहे।बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने सभी कांंग्रेसजनों में उत्साह का संचार करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए कांंग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर घर घर जाकर लोगों को कांंग्रेस से जोड़ने की अपील की।श्री तिवारी ने कहा कि जनता भाजपा की वर्तमान सरकार से ऊब चुकी है।वर्तमान में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई,बेरोजगारी और बाधित विकास से लोग बहुत परेशान हैं।उन्होंने कहा कि इस सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज देश का अन्नदाता किसान सड़कों पर बैठने को मजबूर है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि सभी कांंग्रेस संगठन की मजबूती के लिए मेहनत करें ताकि आने वाले 2022 में भाजपा की इस विकास विरोधी और जनविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका जा सके।उक्त बैठक ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन पाण्डे एवम अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।बैठक में सेवादल प्रदेश महामंत्री दानसिंह नेगी,नन्दाबल्लभ पाण्डेय,कुन्दन राम,त्रिलोचन उप्रेती,खड़क सिंह, गिरीश चन्द्र पाण्डेय,कैलाश पाण्डेय,नन्दन सिंह,लछम सिंह,बस्सू भाई,रमेश चन्द्र पाण्डेय,असलम खान,गोविन्द सिंह,मानसिंह,बलवन्त राम,राजेन्द्र प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।